Home » सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगरा कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगरा कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिता

by admin

आगरा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा निबंध लेखन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन आगरा कॉलेज, आगरा के मनोविज्ञान विभाग में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को आवागमन करते हुए अत्यंत सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि जीवन का बचाव हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रचना सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हम सभी के लिए अनिवार्य है और हम सभी को स्वेच्छा से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि गति से अधिक संरक्षित जीवन महत्वपूर्ण है

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ शिव कुमार सिंह ने किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ जयप्रकाश, डॉ श्याम गोविंद सिंह, डॉ अनुराग पालीवाल, डॉ. दीपाली सिंह क्विज प्रतियोगिता में डॉ. अंशु चौहान डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ दिग्विजय नाथ राय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. रचना सिंह, डॉ.पूनम चांद एवं डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

अंत में संयोजक डॉ शिव कुमार सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ वाईएन त्रिपाठी, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ धर्मवीर सिंह यादव, विकास सिंह, डॉ संतोष सिंह, डॉ निखिलेश तिवारी, डॉ अमरेश यादव एवं डॉ अरविंद गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment