Home » उपेंद्र सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसान की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

उपेंद्र सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसान की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

by admin
Upendra Singh meets farmer leader Rakesh Tikait, discusses farmer's problems

Agra. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत से शुक्रवार सुबह मुलाकात की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत राजस्थान से वापस लखीमपुर खीरी जा रहे थे। उनके आगरा से होकर जाते समय कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।

हाल ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भारत सरकार के किसान विरोधी बिलों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। इस आंदोलन में किसानों की शहादत भी हुई लेकिन अंत में किसानों के आगे सरकार को झुकना पड़ा। ऐसे ही एक मामले में किसान नेता राकेश टिकैत राजस्थान के रामगढ पचवारा पहुँचे थे। यहाँ पर एक किसान की जमीन की नीलामी हो रही थी। राकेश टिकैत ने इस नीलामी को रद्द कराया और आगरा होते हुए लखीमपुरखीरी जा रहे थे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात के दौरान वर्तमान में व्याप्त किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और इनके समाधान के लिए उनके साथ रणनीति भी तैयार की। चुनाव के बाद उसे अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह को चुनाव लड़ने पर बधाई दी और जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा तो की। टिकैत ने उन्हें किसानों की लड़ाई लड़ने के प्रति प्रेरित भी किया और कहा कि किसानों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहना जिससे इस धरा पर किसानों का शोषण न हो सके।

Related Articles