Home » यूपी के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

यूपी के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

by admin
UP Minister of State for Flood Control and Revenue Vijay Kashyap dies from Corona, PM Modi and CM Yogi mourn

उत्तर प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। दरअसल वह करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। यूपी के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन की पुष्टि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेदांता हॉस्पिटल के संचालक नरेश त्रेहान से बात करके की।

बता दें विजय कश्यप सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूल रूप से निवासी थे। विजय कश्यप के भाई अजय कश्यप ने निधन की जानकारी दी। निधन की जानकारी मिलते ही परिवार और भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त है। वहीं नानौता निवासी उनके भाई अजय कश्यप ने भी निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। इस सूचना के मिलने पर भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वहीं लगातार सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने ट्वीट कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि “भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि “उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी तथा राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री श्री विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति”

Related Articles