Home » अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला का रेता गला, जुआ खेलने का किया था विरोध

अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला का रेता गला, जुआ खेलने का किया था विरोध

by admin

Agra. चाय की ठेल लगाकर जीवन यापन करने वाली एक महिला का बीती रात अज्ञात बदमाश ने चाकू से गला रेत दिया। साहसी महिला ने घायल अवस्था में भी आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। इसके बाद घायल महिला ने परिचित का दरवाजा खटखटाया तो परिचितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कलेज में भर्ती कराया है। महिला का कसूर इतना था कि उसने जुआ खेलने वालों को टोका था और ठेल के पास जुआ खेलने का विरोध किया था।

पूरा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। कारगिल रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर चाय की ठेल चलाती हैं। उनके साथ उनकी तलाक शुदा बेटी मोहन देई भी ठेल संभालती है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला अधिकतर रात में ठेल पर ही सोती थी। बेटी मोहन देई के अनुसार मां कल ठेल पर ही सोई थी और वह ऑटो चालक छोटे भाई के साथ घर आ गई थी। देर रात अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माँ का चाकू से गला रेत दिया। घायल महिला के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। महिला को गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

घायल के पुत्र तेज सिंह ने बताया की मां ने ठेल के पास जुए की फड़ लगाने वाले असामाजिक लोगों का विरोध किया था। इसी रंजिश में अज्ञात बदमाश ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का चाकू ठेल के पास पड़ा मिला है। पुलिस ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment