Home » आगरा में अनोखी शव यात्रा, सेल्फ़ी ले रहे थे पर्यटक

आगरा में अनोखी शव यात्रा, सेल्फ़ी ले रहे थे पर्यटक

by admin

आगरा में एक ऐसी शव यात्रा निकली जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शवयात्रा पर जहां लोगों की भीड़ देखी जा रही थी तो वहीं देशी और विदेशी पर्यटक की शव यात्रा के साथ में सेल्फी फोटो खींच रहे थे।

दरअसल मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा इलाके का है। धांधूपुरा इलाके में रहने वाले प्रमुख जूता व्यवसाई रमाकांत भारती उर्फ राजा भाई के परिवार से जुड़ा है। 23 सितंबर को प्रमुख जूता व्यवसाई रमाकांत भारती के पिता अमर सिंह उर्फ राठौर साहब का देहांत हुआ था। परिवार के लोगों के मुताबिक मृतक अमर सिंह समाज के लिए वर्षों से अपनी जान लड़ाते थे। एक बड़े समाजसेवी के रूप में अमर सिंह का नाम सामने आया था। समाज के लोगों ने तय किया कि अमर सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। यही वजह थी कि दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग, हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे और लगातार पुष्प वर्षा हो रही थी।

23 सितंबर को यह शवयात्रा ताजमहल के धांधूपुरा इलाके से शुरू हुई थी। यह अनोखी शवयात्रा ताजमहल के पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट होते हुए जब श्मशान घाट ताजगंज पहुंच रही थी। ताज के आसपास देशी और विदेशी पर्यटक इस अनोखी शव यात्रा को देखकर हैरान रह गए। इस शवयात्रा में देसी और विदेशी पर्यटक सेल्फी फोटो खींच रहे थे।

आगरा में पहली बार ऐसा हुआ जब शवयात्रा में लोग बेहिचक सेल्फी फोटो खींच रहे हो। दोनों ओर हजारों लोग और सैकड़ो आदमियों के हाथों में झंडा और लगातार पुष्प वर्षा का आयोजन शायद ताजगंज इलाके में पहली बार हुआ था।

Related Articles

Leave a Comment