Home » औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को नगर निगम आगरा ने शुरू किया ‘उद्योग सखा’ अभियान

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को नगर निगम आगरा ने शुरू किया ‘उद्योग सखा’ अभियान

by admin
'Industry Sakha' will start from Wednesday, traders will tell their problems to the mayor

आगरा। आगरा नगर निगम सीमा के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं के ​समाधान के लिए नगर निगम की पहल। ‘उद्योग सखा’ में मेयर को बताएंगे समस्याएं।

आगरा नगर निगम सीमा के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में आगरा नगर निगम द्वारा ‘उद्योग सखा’ के नाम से एक अभियान की शुरुआत की जा रही है।

इस अभियान के तहत पहली बैठक आज (बुधवार) को नगर निगम में दोपहर 3:30 बजे होने जा रही है। इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापारी महापौर नवीन जैन और नगर निगम अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखेंगे। बैठक में समस्याओं के समाधान एवं सुझावों पर अमल करने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने पर भी जोर दिया जाएगा।

महापौर नवीन जैन ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि उन्हें नगर निगम से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह बुधवार दोपहर 3:30 बजे नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में होने वाली बैठक में शामिल होकर अपनी समस्या रख सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का निदान हो सके।

Related Articles

Leave a Comment