Home » जिला जेल में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

जिला जेल में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

by admin

Agra. रविवार सुबह अचानक से आगरा जिला जेल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी दलबल के साथ पहुँच गए। अधिकारियों ने जिला जेल की बैरक और अस्पताल को खंगाला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण के चलते जिला जेल में हड़कंप मचा रहा। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सब कुछ ठीक मिला।

अपको बताते चले कि पिछले दिनों जेल में बंद माफियाओं को मिल रही सुविधाओं की सूचना सरकार तक पहुंची थी। सूबे के मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था और शासन को निर्देश जारी किए थे कि प्रदेश की सभी जेलों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाए। इसी के चलते यह औचक निरीक्षण जिला जेल में किया गया

रविवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार के साथ एसीपी मयंक तिवारी सहित अन्य अधिकारी जिला जेल पहुंचे। जेल में उन्होंने करीब 15 बैरक का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल को भी देखा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जेल में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त थी । आगे भी इसी तरह का अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment