Home » जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

by admin

फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बैरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमीन पर अपना अपना हक जमाने के लिए दोनो पक्षों की ओर से जमकर एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाए जिसमे दोनो पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मामला नगला बैरी का है। गांव निवासी कमल सिंह और तेज सिंह के मध्य जमीनी विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के साथ ही मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनो पक्षों के लोग हाथो में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया और जमकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसमे दोनो पक्षों के 13 लोग घायल हो गए।

इस घटना के पीड़ित ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडों के साथ हमला बोल दिया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि जिस जमीन को लेकर विवाद है उस पर कोर्ट का स्टे है। इसके बावजूद भी दूसरा पक्ष उस जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य के मना करने पर यह विवाद हुआ है।

चिकित्सक का कहना है कि करीब एक दर्जन लोग इस विवाद में घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

Related Articles