Home » यमुना नदी के जंगलों में दो भाई चला रहे थे अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री, छापे में हुए गिरफ़्तार

यमुना नदी के जंगलों में दो भाई चला रहे थे अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री, छापे में हुए गिरफ़्तार

by admin
Two brothers were running illegal factory in the jungles of Yamuna river, arrested in raids

यूपी के फिरोजाबाद जिले में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने यमुना नदी के बीहड़ों में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से आठ बने हुए और पांच अर्धनिर्मित असलहा बरामद हुआ है। गिरोह का सरगना पहले भी दो बार जेल जा चुका है।

एसएसपी अजय कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह चला रही है। इसी क्रम में थाना मटसेना पुलिस को जानकारी मिली की यमुना नदी के जंगलों में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलती है। इसके बाद पुलिस ने जंगल में दबिश दी तो दो लोग हथियार बनाते हुए मिले। इनके नाम राहुल और राम कुमार ओझा पुत्रगढ़ शिशुपाल ओझा निवासी संतोष नगर थाना उत्तर है जबकि एक आरोपी फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक दर्जन के आसपास असलाह बरामद हुए हैं। इनमे से आठ बने हुए और पांच अर्धनिर्मित तमंचे हैं। इसके अलावा पुलिस को बड़ी संख्या में असलहों को बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि इन असलाहों को ढाई से तीन हजार रूपये में बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि इन लोगों से किस-किस ने इन असलाहों को खरीदा है, इसकी भी जांच की जाएगी। जो लोग इस गोरखधंधे में शामिल हैं, सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – सुनील निषाद, फिरोजाबाद

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles