अलीगढ़। अलीगढ़ में मीडिया कर्मी को गोली मारी। पुलिस अधिकारी कर मौके पर।
अलीगढ़ के महानगर के महुआ खेड़ा थाना इलाके के धनीपुर मंडी परिसर में दो पक्षों में विवाद के बाद मीडिया कर्मी मुकेश गुप्ता निवासी नोरंगाबाद को गोली मार दी गई। गोली उनके पेट में लगी है। वह भारत समाचार से जुड़े हैं। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी पर एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात धनीपुर अनाज मंडी की दुकान के पास मुकेश गुप्ता अपने साथियों के साथ बैठे थे। तभी वहां कुछ युवक आए। उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली मुकेश गुप्ता के पेट में लगी। जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मुकेश को पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है।
इधर भारत समाचार के संपादक बृजेश मिश्रा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि पत्रकार पर हमला करने वाले कायर होते हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF