Home » ‘ताज़महल की टिकट पर लगाया जाए तिरंगा, नहीं तो ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में नहीं लेने भाग’

‘ताज़महल की टिकट पर लगाया जाए तिरंगा, नहीं तो ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में नहीं लेने भाग’

by admin
'Tricolor should be put on the ticket of Taj Mahal, otherwise do not participate in 'Har Ghar Tricolor' campaign.

Agra. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगरा आगमन से पहले राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।

राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने मांग की है कि ताजमहल जो तेजो महालय है , उसकी टिकट पर जब तक तिरंगा नहीं लगेगा तो वह इस अभियान में शामिल नहीं होंगे और ना ही अपने घर अपने प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगे।

ताजमहल की टिकट पर तिरंगे की मांग

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि भारत की पहचान तिरंगे से है ना कि ताजमहल से।

अगर हर घर पर तिरंगा लग सकता है और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लग सकता है, हर धार्मिक स्थल पर तिरंगा लग सकता है तो फिर ताजमहल की टिकट पर तिरंगा क्यों नहीं लग सकता।

सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करें और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ताज महल की टिकट पर भी तिरंगा लगवाएं।

मांग पूरी नहीं हुई तो नहीं लगाएंगे झंडा

गोविंद पाराशर का कहना है कि समय आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर झंडा अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हर घर और प्रतिष्ठान हर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा

लेकिन 13 अगस्त से पहले ताजमहल के टिकट पर तिरंगा नहीं लगा तो उनका संगठन और कार्यकर्ता इस अभियान में भाग नहीं लेगा।

Related Articles

Leave a Comment