Home » तिरंगा संकल्प यात्रा : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज

तिरंगा संकल्प यात्रा : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज

by admin
Tricolor Sankalp Yatra: Case filed against 450 people including Deputy Chief Minister Manish Sisodia and Sanjay Singh

Agra. आप पार्टी द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर आगरा पुलिस द्वारा यात्रा की अगुवाई करने वाले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोहामंडी थाने में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक कोविड के नियमों का उल्लघंन हुआ है जिसको लेकर सब इंस्पेक्टर कपिल कुमार ने तहरीर देकर मुकदमा कराया है। पुलिस ने रविवार देर रात महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनै सिंह सहित 17 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 450 लोग अज्ञात हैं।

आप पार्टी की ओर से भाजपा की पोल खोलने के लिए प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लखनऊ के बाद रविवार को आगरा में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। पहले पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी लेकिन बाद में पुलिस ने उसे चेंज कर दिया और दूसरे रूट पर तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई। आप पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन के बताए गए रूट के अनुसार तिरंगा यात्रा निकाली और उसके बदले में अब उन्हें मुकदमा झेलना पड़ेगा।

पुलिस का कहना है कि तिरंगा यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल को तोड़ा गया। न तो मास्क लगाया गया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। जिले में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद जीआईसी ग्राउंड लोग इकट्‌ठा हुए। फिर से वहां सुभाष पार्क चौराहा, नालबंद चौराहा, राजामंडी चौराहा होते हुए शहीद स्मारक हरिपर्वत पहुंचे। इस दौरान बिना परमिशन की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। लोग गाड़ियों की खिड़की, दरवाजे पर लटककर नारेबाजी कर रहे थे। इससे कोरोना जैसी महामारी फैलाने का प्रयास किया गया।

Related Articles