Home » यूपी महिला फुटबॉल टीम में चयन के लिए आगरा में हुआ ट्रॉयल, दिखाया दमखम

यूपी महिला फुटबॉल टीम में चयन के लिए आगरा में हुआ ट्रॉयल, दिखाया दमखम

by admin

Agra. ताजनगरी के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर विभिन्न खेलों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। आगरा में तमाम खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होती रही है। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है फुटबॉल का। आगरा में भी राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर यूपी फुटबॉल संघ की ओर से यूपी महिला फुटबॉल टीम के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ जिसमें महिला खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

यूपी महिला फुटबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु यूपी फुटबॉल संघ की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल किये गए। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मंडलों से लगभग 107 महिला फुटबॉल खिलाड़ी आगरा पहुंची। सभी ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश की टीम में चयन के लिए अपने खेल का दमखम दिखाया। इस ट्रॉयल के माध्यम से ही लगभग 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यूपी की फुटबॉल टीम के चयन के बाद अब अब आगरा में ही चयनित सभी खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा जिससे उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम कर सकें।

उ.प्र. फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि आगरा में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 से 30 मार्च तक चलेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर महिला फुटबॉल खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह है। आज यूपी महिला फुटबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए खिलाड़ियों ने ट्रॉयल दिया है। इस ट्रॉयल के दौरान लगभग 30 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि जो नेशनल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आगरा में होने जा रही है उसमें यूपी की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्हें उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके यूपी का नाम रोशन करेंगे और यूपी की टीम से ही कई खिलाड़ी राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Comment