Home » पर्यटन पुलिस की इस कार्यशैली के मुरीद हो रहे हैं पर्यटक

पर्यटन पुलिस की इस कार्यशैली के मुरीद हो रहे हैं पर्यटक

by admin

आगरा शहर में आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक शहर का मेहमान है। इसलिए उसके साथ अतिथि देवो भवः परंपरा के अनुसार उसका आदर सत्कार होना चाहिए। कुछ इसी तर्ज पर आजकल शहर की पर्यटन पुलिस काम कर रही है। पर्यटक भारतीय हो या फिर विदेशी, उसकी हर समस्या का तुरंत निस्तारण कर उनके चेहरों पर खुशी लौटाने का काम पर्यटन पुलिस द्वारा किया जा रहा है। रविवार को भारी बारिश के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पर्यटन पुलिस ने एक पर्यटक का आईपैड लौट आया तो दूसरे पर्यटक का ऑटो में गुम हो गए पासपोर्ट को ढूंढ कर उसे वापस किया। दोनों पर्यटकों को अपनी खोई हुई चीज वापस मिलने से उनके चेहरे पर पहले जैसे खुशी देखने को मिली तो पर्यटकों ने भी खुलकर पर्यटन पुलिस का धन्यवाद किया।

शनिवार को ताजमहल घूमने आए तमिलनाडु के एक पर्यटक प्रभु का शिल्पग्राम पार्किंग में आईपैड गुम हो गया था जिसकी शिकायत पर्यटक प्रभु ने पर्यटन पुलिस से की थी। पर्यटक की तहरीर पर पर्यटन पुलिस तुरंत हरकत में आए और पार्किंग स्थल पर छानबीन कर पर्यटक का आईपैड बरामद किया और उसे सुपुर्द किया। तमिलनाडु के पर्यटक प्रभु को वापस आईपैड मिलने से वह काफी उत्साहित दिखाई दिया और पर्यटक पुलिस को धन्यवाद पत्र भी दिया।

इसी क्रम में एक और पर्यटक जो ताजमहल भ्रमण के लिए आया था। उसका पासपोर्ट ऑटो में गुम हो गया था। पर्यटक नया पासपोर्ट गुम होने की शिकायत पर्यटन पुलिस को दर्ज कराई थी। पर्यटक की शिकायत मिलते ही पर्यटन पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी और एक ऑटो में पर्यटक का पासपोर्ट मिल गया। पर्यटन पुलिस ने तुरंत पासपोर्ट लेकर उस पर्यटक को सुपुर्द किया। इस पर पर्यटक ने पर्यटन पुलिस का पासपोर्ट मिलने पर शुक्रिया अदा किया।

जाहिर है कि पर्यटन पुलिस जिस तरह से अपने कार्य को अंजाम दे रही है। उससे साफ है कि पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी आगरा शहर का नाम हो रहा है।

Related Articles

Leave a Comment