मथुरा। महिला थानाध्यक्ष हेमलता ने आज एक बुधवार को एक और परिवार का सुलह समझौता कराया।सुखी गृहस्थ जीवन जीने की सलाह देकर एक घर को फिर बसाया। महिला थानाध्यक्ष हेमलता ने 21 जुलाई से थाने का चार्ज संभाला है। तब से लेकर आज 28 जुलाई तक हेमलता पांच परिवारों के घरेलू विवादों का निस्तारण कर उनके परिवारिक जीवन में खुशियां भर चुकी हैं।
बुधवार को गीता पत्नी दुर्योधन पुत्री महावीर सिंह निवासी नगरेला मौहल्ला अड़िग थाना गोवर्धन जिला मथुरा अपने पति दुर्योधन से करीब छ: माह से अलग अपने मायके में रही थी।
उनकी शादी 2018 में हुई थी लेकिन ससुराल में वाद विवाद चलने के कारण वह पिछले छ: माह से अलग रह रही थी। गीता अपने पारीवारिक विवाद को लेकर महिला थाने आयी तो थानाध्यक्ष ने दोनों पति पत्नी का सुलह समझौता करा दिया। आज गीता अपने पति के साथ अपने ससुराल घर चली गयी। उसने महिला थानाध्यक्ष हेमलता दीदी की बहुत ही प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।
थानाध्यक्ष हेमलता ने बताया कि उन्होंने घरों के टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रण लिया है। 21 जुलाई से यहां थाने पर चार्ज संभालने के बाद आज 5वां केस आया था जिसे उन्होंने सुलझा दिया। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।