राम तेरी गंगा मैली जैसी मशहूर फिल्म में अभिनय कर चुके ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के चलते हो गया।बता दे राजीव कपूर 58 वर्ष के थे जिनका निधन हार्ट अटैक आने से अकस्मात हो गया।
हालांकि राजीव कपूर को इनलंक्स अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी राजीव को नहीं बचाया जा सका। इस दौरान करीना और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी वहां पहुंचे।
राजीव कपूर की मौत की पुष्टि बड़े भाई रणबीर कपूर ने की उन्होंने कहा मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए। रणधीर ने ये भी कहा कि वह अब भाई की बॉडी का इंतजार कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CLEE5tJgt25/?igshid=1ekm3e987g8a
अलावा इसके राजीव कपूर की भाभी यानी नीतू कपूर ने राजीव की फोटो शेयर करते हुए लिखा, रेस्ट इन पीस।बता दें कि राजीव तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे।