Home » योगी के मंत्रिमंडल में आगरा से इन दो चेहरों को मिल सकती है जगह!

योगी के मंत्रिमंडल में आगरा से इन दो चेहरों को मिल सकती है जगह!

by admin
These two cities can get a place in Yogi's cabinet from Agra!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नया इतिहास रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाई है। 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ जहां एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं दूसरी ओर योगी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आगरा से भी 2 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की बात कही जा रही है लेकिन यह दो चेहरे कौन होंगे इस पर अभी संशय बना हुआ है।

वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार योगी के मंत्रिमंडल में आगरा से शामिल होने वाले चेहरे में सबसे आगे नाम आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य का चल रहा है। सूत्र से जारी हुई सूची के अनुसार सीएम योगी के कैबिनेट में बेबी रानी मौर्य को शामिल किया गया है। बेबी रानी मौर्य को लेकर कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उन्हें प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल उनके कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

वहीँ योगी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले आगरा से दूसरे चेहरे के रूप में एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह का नाम सामने आया है। सूत्रों से जो सूची जारी हुई है उसके मुताबिक योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य और डॉक्टर धर्मपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि जारी हुई इस सूची में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा रहे हैं। 27 कैबिनेट मंत्री जबकि 8 राज्यमंत्री दर्शाए गए हैं। ये सूची पूरी तरह से सच है या नहीं, यह तो शपथ ग्रहण वाले दिन ही स्पष्ट हो पायेगा।

Related Articles