Home » बाबा फैमिली प्लाज़ा में 23 लाख की चोरी से बाज़ार में मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी

बाबा फैमिली प्लाज़ा में 23 लाख की चोरी से बाज़ार में मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी

by admin
Theft of 23 lakhs in Baba Family Plaza created a stir in the market, police engaged in investigation

आगरा। एमएम गेट स्थित बाबा फैमिली प्लाजा शोरूम में अज्ञात चोरों ने अपने हाथों का कमाल दिखा दिया। अज्ञात चोरों ने शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लगभग 23 लाख की नकदी चुराकर फरार हो गए। सुबह शोरूम खोलने पर मालिक को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अज्ञात चोरों ने का सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है। बड़ी रकम की राशि चोरी होने के बाद बाजार में खलबली मची हुई है।

घटना थाना एमएम गेट की है। इस क्षेत्र में चंदू सिंह का बाबा फैमिली प्लाजा नाम से गारमेंट का शोरूम है। शनिवार और रविवार का करीब 23 लाख का केस काउंटर में रखा हुआ था। शोरूम में दीवार के बाहर कूलर रखा हुआ है। कूलर की पंखुड़ियों के सामने शोरूम में अंदर जाने के लिए स्पेस था। चोर इसी से अंदर घुस गए और नगदी चोरी करके ले गए।

इंस्पेक्टर एमएमगेट अवधेश अवस्थी ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शोरूम के मालिक चंदू सिंह का कहना है कि 2 दिन का कैश शोरूम में रखा हुआ था। सुबह शोरूम में आने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले रहे हैं।

Related Articles