Home » समारोह से लौट रही पिकअप वैन गंगा नदी में गिरी, 25 लोग डूबे, 8 की लाश मिली

समारोह से लौट रही पिकअप वैन गंगा नदी में गिरी, 25 लोग डूबे, 8 की लाश मिली

by admin
The pickup van returning from the ceremony fell into the Ganges river, 25 people drowned, 8 were found dead

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। दानापुर के पीपा पुल से सवारियों से भरी एक वैन गाड़ी गंगा नदी में गिर गयी जिससे वैन सहित सभी सवारी डूब गई। आनन-फानन में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। नदी से अभी तक 8 शव बरामद किए गए हैं, बाकी लापता हैं। बताया जा रहा है कि पिकप वैन में 25 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। दानापुर के पीपा पुल पर पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और गंगा नदी में गिर गई। घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए। इस घटना में 10 लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। फिलहाल, 8 शवों को बरामद कर लिया गया और बाकी की तलाश की जा रही है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्षीय एक बच्ची शामिल है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पिकअप को बाहर निकालने की कोशिश भी की जा रही है।

Related Articles