Home » जयपुर हॉउस का जल्द बदलेगा चेहरा, जाने कैसे

जयपुर हॉउस का जल्द बदलेगा चेहरा, जाने कैसे

by pawan sharma

आगरा। मेयर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इस बार आगरा के महापौर नवीन जैन मंगलवार को जयपुर हाउस पहुच गए। आपको बताते चलें कि महापौर नवीन जैन ने जनता की समस्याओं के निराकरण का बीड़ा उठाया हुआ है। जिसके तहत सप्ताह में दो बार नवीन जैन मेयर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता के दरवाजे पहुंचते हैं। जनता से उनकी समस्याएं जानी जाती हैं और मौके पर ही अधिकारियों के साथ दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जयपुर हाउस वार्ड 74 में पहुंचे नवीन जैन के साथ क्षेत्रीय पार्षद और अन्य भाजपा के नेतागण भी मौजूद थे। यहां लोगों ने बारी-बारी से महापौर को अपनी समस्याएं बताई।

वार्ड नंबर 74 जयपुर हाउस इलाके के आसपास क्षेत्र में महापौर नवीन जैन ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने महापौर को पार्क की दूरव्यवस्था सीवर साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था और नाली की समस्या से अवगत कराया लोगों का कहना था कि जयपुर कॉलोन पाश कोलोनी है। बावजूद इसके यहां की स्थिति सही नहीं है। बच्चों के लिए खेलने के लिए स्थान नहीं है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं है और अपराधिक घटनाएं भी होती रहती हैं।

क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद महापौर नवीन जैन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्या का निराकरण कराएंगे। साथ में मौजूद निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Comment