Home » विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

by pawan sharma

आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के विल्हेनी गांव में करंट लगने एक युवक की मौत हो गई। दरअसल मामला बुधवार सुबह का है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक घर की छत साफ कर रहा था। तभी घर की छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से अर्थिंग आने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक डौकी थाना क्षेत्र के विल्हेनी गांव का रहने वाला दौलत कुमार है।

बताया जा रहा है कि दौलत कुमार बुधवार सुबह घर की छत साफ करने गया था। 2 दिन पूर्व हुई बारिश से पूरे घर की छत के ऊपर करंट आ रहा था और अर्थिंग के तार से करंट आने से दौलत कुमार नामक युवक की चिपक कर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इलाकाई पुलिस को दी घटना दी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया।

बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले भी इसी गांव में अर्थिंग के तार की चपेट में आने से भोला नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार विभाग को शिकायत करने के बावजूद अभी भी समस्या ठीक नहीं करी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मृतक के परिजनों को जहां न्याय का भरोसा दिलाया।तो वही आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।और लगातार दावा किया जा रहा है कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment