Home » यूपी के मुख्य सचिव ने परिवार संग निहारीं चंबल की वादियां, प्राकृतिक नजारा देखकर हुए रोमांचित

यूपी के मुख्य सचिव ने परिवार संग निहारीं चंबल की वादियां, प्राकृतिक नजारा देखकर हुए रोमांचित

by admin
The Chief Secretary of UP visited the valleys of Nihari Chambal with the family, thrilled to see the natural scene

आगरा जनपद के जैतपुर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत नदगबां चंबल नदी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अपनी पत्नी बच्चों संग चंबल घूमने पहुंचे जहां चंबल की सैर के दौरान जलीय जीवो के साथ चंबल की वादियों का नजारा एवं अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को देखकर रोमांचित हुए। उन्होंने काफी देर समय चंबल क्षेत्र में बिताया।

आपको बता दें चंबल का बीहड़ खूंखार डकैतों के लिए जाना जाता था। मगर समय के साथ धीरे धीरे चंबल नदी अपनी सुंदरता जलीय जीवो के साथ प्राकृतिक सुंदर नजारे के लिए जानी जाती है, जहां देशी विदेशी पर्यटक चंबल नदी के प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए बहुत उत्साहित रहे। रविवार को 1985 बैंच के आईएएस अधिकारी उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल रहे राजेंद्र कुमार तिवारी अपनी पत्नी बेटी और बेटे के साथ जैतपुर के नदगवां चंबल नदी घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने वन विभाग की मोटर बोट से चंबल नदी की वादियों का नजारा निहारा। चंबल नदी सेंचुरी में विश्व की दुर्लभ प्रजाति घड़ियाल, मगरमच्छ सहित निम्न प्रकार के कछुओं, जलीय जीवो को देखकर रोमांचित हो गए। चंबल नदी की सुंदर प्राकृतिक वादियों को निहारा।जीव जंतुओं सहित पंछियों और वादियों की छटा को अपने कैमरे में कैद किया। मुख्य सचिव ने अपने परिवार के साथ चंबल नदी क्षेत्र में काफी समय व्यतीत किया और नजारे को देखा और कहा वाकई में चंबल का नजारा अद्भुत है। चंबल नदी क्षेत्र का भ्रमण और नजारा देखने के बाद मुख्य सचिव परिवार के साथ क्षेत्र के बाह स्थित चंबल सफारी लॉज जरार लॉज के लिए वापस चले गए ।इस दौरान चंबल सेंचुरी के रेंजर आरके सिंह राठौर एवं वन कर्मियों द्वारा व्यवस्थाएं की गई। इस दौरान वन कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारी द्वारा सभी क्षेत्रीय कर्मचारी अधिकारियों का धन्यवाद किया गया।

चंबल में बढ़ रहा पर्यटन

चंबल नदी विश्व में खूंखार डकैतों के लिए जानी जाती थी। मगर धीरे-धीरे अब चंबल नदी जलीय जीव घड़ियाल , मगरमच्छ संरक्षण के लिए जानी जाती है। सर्दियों के दिनों में यहां दुर्लभ पक्षियों को भी देखा जा सकता है। देश विदेश से आगरा के ताज का दीदार करने पर्यटक पहुंचते हैं। आगरा से भारी संख्या में पर्यटक चंबल का नजारा देखने के लिए भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं, जहां लगातार चंबल में पर्यटन बढ़ रहा है। वोटिंग का लुफ्त उठाने के साथ-साथ विदेशी प्रोडक्ट मगरमच्छ घड़ियाल और पक्षियों को अपने कैमरों में कैद करके यहां आनंद ले रहे हैं।

Related Articles