Home » ताज महोत्सव का हुआ आगाज़, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ

ताज महोत्सव का हुआ आगाज़, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ

by admin

Agra. आगरा में 1990 के दशक से ताज महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होता चला आ रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि देशभर के शिल्पी कलाकार, हुनरबंद अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए पहुंचते हैं। हर बार 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाला ताज महोत्सव इस बार 20 फरवरी से शुरू हुआ है। इस ताज महोत्सव में पर्यटन विभाग के साथ साथ आगरा प्रशासन  दमखम के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुट गया है।

इस बार ताज महोत्सव कुछ अलग रहेगा। इसका कारण है भारत को जी-20 की मेजबानी मिलना। जी-20  की थीम पर ही ताज महोत्सव का वर्ष 2023 में आयोजन किया जा रहा है। 20 से एक मार्च तक आयोजित ताज महोत्सव की विधिवत शुरुआत कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर की। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि 10 दिनों तक कला, संस्कृति और शिल्प की अनूठा संगम आगरा के ताज महोत्सव में देखने को मिलेगा।

बताते चलें कि शिल्प कला और संस्कृति का संगम ताज महोत्सव लघुभारत की अलौकिक छवि को दर्शाता है। ताज महोत्सव के आयोजन स्थल शिल्पग्राम में पूरी तरह से तैयार है। मुक्ताकाशी मंच पर प्रस्तुतियां हो रही है तो पर्यटक और आम लोग ताज महोत्सव के माध्यम से देश की समृद्ध, कला और संस्कृतियों से रूबरू हो रहे है। आज एक ही स्थान पर सभी लोगों और पर्यटकों को लघु भारत नजर आ रहा है।

जी-20 वसुधैव कुटुबंकम है थीम

10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव की थीम को इस बार G-20 से जोड़ा गया है। यानी आयोजन में वसुधैव कुटुबंकम की झलक पूरी तरह से देखने को मिलेगी। यह इसलिए भी है कि इस बार जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और अगस्त में भी जी-20 की बैठक आगरा में होनी है। बाहर से आने वाले पर्यटक इससे भी रूबरू हो इसलिए इन कवायद को अंजाम दिया जा रहा है।

50 रुपये का टिकट

ताज महोत्सव में प्रवेश के लिए इस बार भी टिकट दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए टिकट रखी गई है। पाँच साल तक के बच्चों के लिए महोत्सव में फ्री प्रवेश रहेगा। स्कूली बच्चों के ग्रुप के लिए टिकट में छूट रहेगी। 100 बच्चों के ग्रुप पर 500 रुपए की टिकट लेनी होगी, जिसमें 2 स्कूल स्टाफ को फ्री प्रवेश मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment