Home » डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा में झांकी वालों का किया सम्मान

डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा में झांकी वालों का किया सम्मान

by admin
Tableaux honored in Dr. Ambedkar's procession

आगरा। डॉक्टर अंबेडकर जयंती एवं भीम नगरी आयोजन केंद्रीय समिति ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान।

डॉक्टर अंबेडकर जयंती एवं भीम नगरी आयोजन केंद्रीय समिति की ओर से छीपीटोला स्थित रविवार को सामुदायिक भवन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान उन लोगों को सम्मानित किया गया, जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में झांकियां लेकर शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा और भीम नगरी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ देखकर केंद्रीय समिति का हौसला दोगुना हो गया। सम्मान समारोह के दौरान समिति की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से ऐसे सभी लोगों को पंचशील की पट्टिका पहनाई गई और उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ साथ स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने बताया कि बाबा साहब की जयंती समारोह के दौरान निकाली गई शोभायात्रा और भीम नगरी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को आज सम्मानित किया है। यह पहली बार हुआ है, जब शोभायात्रा में झांकी लेकर शामिल हुए लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

भीम नगरी आयोजन केंद्रीय समिति के संरक्षक करतार सिंह भारती ने बताया कि कई दशकों से बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही है और भीम नगरी का आयोजन भी किया जा रहा है। लेकिन अभी तक उन लोगों को सम्मानित नहीं किया गया जो इस शोभायात्रा में झांकी के माध्यम से शोभायात्रा की रौनक बढ़ाते थे। आज ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया है। सम्मान पाकर ये लोग भी काफी उत्साहित हैं और इनका मनोबल भी अधिक बढ़ा है।

केंद्रीय समिति के सदस्य श्याम जरारी का कहना है कि आज का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा है। सम्मान समारोह में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment