Home » कालिंदी विहार के जैन मंदिर के बाहर हुआ पथराव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कालिंदी विहार के जैन मंदिर के बाहर हुआ पथराव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

by admin
Stone pelting took place outside Jain temple, police are looking for the accused through CCTV cameras

Agra. आगरा के कालिंदी विहार में रविवार शाम को जैन मंदिर के बाहर युवकों के दो गुटों में रंगबाजी में पथराव हो गया। इसके बाद फायरिंग की गई। इससे मंदिर में आए श्रद्धालु और कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत क्षेत्रीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित कर रही है।

घटना शाम तकरीबन सात बजे की है। कालिंदी विहार में 80 फुटा मार्ग पर जैन मंदिर है। इसका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ है। मंदिर में रविवार को काफी लोग आए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक पर छह-सात युवक आए। वह मंदिर के गेट के पास खड़े हो गए। युवकों के हाथों में हथियार थे। तभी दूसरी तरफ से कुछ युवक और आ गए। दोनों गुट में विवाद के बाद पथराव होने लगा। फायरिंग भी की गई। युवकों के बीच काफी देर तक पथराव हुआ। इसके बाद सभी चले गए। कॉलोनी के लोग भी दहशत में घरों से बाहर नहीं आए।

लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। मगर आरोपी हाथ नहीं आ सके। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। युवकों के गुटों में विवाद की जानकारी मिली है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles