Agra. बिजली से सम्बंधित समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी डीवीवीएनएल और टोरंट के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। 5 अक्टूबर को डीवीवीएनएल एमडी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में हजारों किसान और आम उपभोक्ता शामिल होगा जिसकी जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने दी।
जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि डीवीवीएनएल की कार्यप्रणाली के कारण सबसे ज्यादा किसाकों को समस्याएं हो रही है। बिजली बिल ज्यादा आ रहा है और सप्लाई भी ठीक से नहीं हो रही है। किसानो के ट्यूबल नहीं चल रहे हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार दक्षिणांचल के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इसके लिए एक बार फिर सपा कार्यकर्ता आम उपभोक्ता और किसानों की बिजली की समस्याओं को लेकर 5 अक्टूबर को दक्षिणांचल का घेराव किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष वाजिद निसार कहना था कि यह समस्या आगरा शहर वासियों को भी है। एक निजी कंपनी टोरेंट पावर जो विद्युत सप्लाई शहर में कर रही है उसका उत्पीड़न भी किसी से छिपा नहीं है। चोरी के बिल के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है तो वहीं अनाप-शनाप बिल भेज कर उन्हें सही कराने के नाम पर वसूली की जा रही है। टोरंट की भी काफी शिकायतें हैं उनके पास आ चुकी हैं। अधिकारियों से वार्ता की है लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।
पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल का कहना है कि उनका क्षेत्र ग्रामीण है और किसानों की समस्याओं से वो पूरी तरह से अवगत हैं। किसानों की विद्युत समस्याओं के मामले में कई बार दक्षिणांचल के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात हैं। ना ही समस्याओं का समाधान होता है और ना ही अधिकारी शिकायतों को दूर करने के लिए कोई योजना अमल में ला रहे हैं।
इस दौरन पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, पवन दौनेरिया, सौरभ गुप्ता, पिंटू यादव, गौरव यादव मौजूद रहे।