Home » सपा-प्रसपा का विरोध प्रदर्शन, पानी की तेज़ बौछार से प्रदर्शनकारी खदेड़े

सपा-प्रसपा का विरोध प्रदर्शन, पानी की तेज़ बौछार से प्रदर्शनकारी खदेड़े

by admin

फिरोजाबाद। नागरिक संशोधन कानून को लेकर फिरोजाबाद में भी विपक्षी पार्टियों में जमकर हंगामा किया। CAA के विरोध में प्रसपा नेता सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस भी सड़कों पर नजर आई। नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रसपा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रसपा कार्यकर्ता गांधी पार्क में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्यालय की ओर चल दिये। जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रसपा नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने पर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष अजीम भाई समेत काफी संख्या में प्रसपा नेता नागरिक संसोधन बिल के विरोध में गांधी पार्क में एकत्रित हुए जहां उन्होंने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जैसे ही प्रसपा कार्यकर्ता सड़कों पर निकले, पुलिस ने प्रसपा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष अजीम सहित काफी संख्या में प्रसपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी ओर सपा कार्यकर्ता भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सड़को पर उतर आए। पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सपाइयों जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के रौद्र रूप को देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पानी की तेज़ बौछार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पूर्व सांसद अक्षय यादव के साथ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles