मुंबई। ऑनलाइन वेबिनार में जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता ने आधाी आबादी को किया प्रोत्साहित। कहा, अवेकन शक्ति इन वंस सेल्फ।
जीवन में ऐसे क्षण भी आते हैं जब आप अपना शत प्रतिशत देने के बावजूद वांछित फल की प्राप्ति नहीं कर पाते। इन हालातों में आपको मानसिक पीड़ा होती है। यह पीड़ा आपके भविष्य के प्रयासें की धार को कुंद करने लगती है। ऐसी स्थिति से यदि व्यक्ति को निकलना है तो उसे स्वयं को जगाना होगा।
शनिवार को महिला सशक्तीकरण पर आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता मेघना पारिख ने यह बात कही। उन्होंने आधी आबादी को प्रोत्साहित करते हुए कहा, अवेकन शक्ति इन वंस सैल्फ। इसके बगैर जिंदगी की राह कठिन होने लगती है। लक्ष्य की ओर तो कदम बढ़ते हैं, लेकिन राह के कांटे इस सफर को कष्टदायक बनाने लगते हैं।
इस स्थिति से निजात पाने के लिए योग और शक्ति के पथ को अपनाना होगा। इससे व्यक्ति की आंतरिक ऊर्जा का संचार होगा।
शक्ति प्रचंड और अदम्य स्वतंत्रता: काली
समृद्धि और सुंदरता का प्रतीक: लक्ष्मी
संचार और आंतरिक ज्ञान के लिए: सरस्वती
आध्यात्मिक लालसा की दिव्य ऊर्जा: राधा
पवित्र परिवर्तन के लिए जगह बनाना: भुवनेश्वरी
रचनात्मकता और प्रेम करने की क्षमता: पार्वती
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF