Home » सोते युवक पर गोलियों की बरसात, गंभीर रूप से घायल

सोते युवक पर गोलियों की बरसात, गंभीर रूप से घायल

by admin

आगरा। रात के समय में तीन लोगों ने घर के सामने सो रहे एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की। इस घटना में सो रहा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। हालाँकि हमला करने वाले हमलावर फरार हो गये।

आगरा थाना बरहन के आवलखेडा गाँव में एक पूरे परिवार को मारने की कोशिश की जा रही है। कुछ समय पहले बच्चों को घर में अकेला देख घर में आग लगाकर मारने की कोशिश की तो अब घर पर सो रहे मुकेश में तीन लोगों ने गोली मारकर मारने की कोशिश की गई। मुकेश चंद्र को रात के समय गोली मारी गई जिससे निशाना चूकने के कारण पहली गोली पेट के पास से होकर गुजरती हुई गेट में जा लगी। दूसरी गोली पेट में जा लगी। जैसे ही घर के अंदर सो रहे परिवार के लोगों ने आवाज सुनी तो आवाज सुनते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

उपचार के बाद पीडित परिवार ने सुबह बरहन थाना पहुँच कर दबगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पहले भी घर मे आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था मगर पुलिस की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी थी। अब देखना ये है कि पुलिस प्रशासन इन दबगों के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है या इसी प्रकार चलेगी दबगों की दबगंई।

Related Articles

Leave a Comment