Home » सीवर की बदतर हालात से आगरा में यहां घर बेचने को मजबूर हुए लोग

सीवर की बदतर हालात से आगरा में यहां घर बेचने को मजबूर हुए लोग

by admin

आगरा। शहर में व्याप्त सीवर की समस्या को लेकर आयेदिन शहरवासी नगर निगम पर हंगामा काटते हैं लेकिन फिर भी शहर की सीवर समस्या का समाधान नही हो पाया है। शहर के कुछ इलाकों में हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं।

ऐसे ही कुछ हालत आवास विकास सेक्टर छह-सी के है। इस सेक्टर में सीवर चोक है। गलियों में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। शिकायत कर-करके लोग परेशान हैं। जिम्मेदार सब कुछ जानने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। गंदगी में लोग रह नहीं पा रहे हैं। आलम यह है कि अब लोग इस नारकीय स्थिति से निकलने के लिए अपने-अपने घरों को बेचने के लिए मजबूर हो गए है। लोगों ने अपने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’, भी लिखवा दिया है। 

आवास विकास परिषद के सेक्टर छह c में एक हजार से अधिक लोग रहते है। सीवर और नाली चौक होने के कारण सड़क पर ही जलभराव हो गया है। लोगों को इसी में से होकर अपने घर आना-जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। आए दिन लोग सीवर में गिरकर चुटैल भी हो रहे हैं। पार्षद से लेकर महापौर और अधिकारी तक लोगों को सीवर की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। महापौर को शिकायत दर्ज कराने वालों में यहां के दर्जनों लोगों के नाम शिकायतों में दर्ज है।

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि सीवर चोक है। मेनहोल से सीवर ओवर फ्लो हो रहा है और गलियों में सीवर भरा पड़ा है। इसके समाधान की क्षेत्रीय पार्षद और मेयर आगरा से लगातार मांग की जा रही है लेकिन कोई नतीजा नही निकला। अब आलम यह है कि घर बेचकर जाने के अलावा कोई चारा नही है। कुछ लोगों का कहना था कि इस क्षेत्र में सपनों का घर बनवाया था लेकिन स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और जलसंस्थान की अधिकारियों की उदासीनता के चलते इसे बेचने को मजबूर है।

महापौर नवीन जैन का कहना है कि आवास विकास सेक्टर 6 C की समस्या से वो अवगत है। इस क्षेत्र की सीवर समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करा देंगे। देखना होगा कि महापौर का आश्वासन कितनी राहत यहाँ के लोगों को दे पाता है।

Related Articles

Leave a Comment