आगरा (27 May 2022 Agra News)। आगरा में डबल मर्डर से सनसनी। एसएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर। तीन को हिरासत में लिया।
आगरा के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेमी युगल का मर्डर कर दिया गया। घड़ी चांदनी में यह वारदात की गई। जानकारी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल की पीट—पीटकर हत्या की गई है। एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
वारदात सुशील नगर के ब्रह्मपुरी कॉलोनी की है। युवक का नाम शिवम सिसौदिया पुत्र हरवीर सिंह है। युवती का नाम पूजा है। दोनों ही पड़ोस में रहते हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि युवक का प्रेम प्रसंग युवती के साथ चल रहा था। जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी विकास कुमार मौके पर पहुंच गए।#agranews
एसएसपी ने बताया कि युवती की शादी सात साल पहले हुई थी। उसके प्रेमी और युवती की हत्या उसके ससुरालवालों ने की है। आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। युवक युवती के निकट का रिश्तेदार है। युवती के देवर, ससुर, पति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक युवती की ससुराल में आया था। तभी तीनों ने वारदात को अंजाम दिया।
चांदी का काम करता था युवक
मृतक युवक की मां ने बताया कि बेटा शिवम चांदी का काम करता था। आरोप लगाया कि वह सामान लेकर आया था। इसके बाद वह घर से जाने लगा। तब उसने बताया कि उसे युवती के ससुरालवालों ने बुलाया है। इसके बाद उसको लाठियों से पीटा। फिर फरसे से काट दिया। उनके पास किसी ने फोन किया कि शिवम की हत्या कर दी गई है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF