473
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल-कॉलेज के अवकाश को बढ़ा दिया गया है। पहले 16 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए थे। अब सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में रफ्तार के साथ तेजी आ रही है। उत्तर प्रदेश में अभी प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इससे सबसे अधिक नुकसान बच्चों को हो सकता है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले शासन ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए छह से 15 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर पढ़ाई ऑनलाइन शुरू करने के आदेश दिए थे। इस दौरान केवल वैक्सीनेशन के लिए छात्रों को बुलाने का आदेश था।