Home » सरन नगर का नाम बदलकर शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान नगर रखा जाएगा – मेयर नवीन जैन

सरन नगर का नाम बदलकर शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान नगर रखा जाएगा – मेयर नवीन जैन

by admin
Saran Nagar will be renamed as Shaheed Wing Commander Prithvi Singh Chouhan Nagar - Mayor Naveen Jain

आगरा। हेलीकॉप्टर हादसे में दिवगंत हुए भारत माता के वीर सपूत और बहादुर विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए मेयर नवीन जैन ने दयालबाग आगरा स्थित उनके निवास स्थान का बदलकर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम रखे जाने की घोषणा की है। मेयर ने कहा कि ‘जल्द ही नगर निगम बोर्ड में सरन नगर का नाम विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा और इसे पारित कराया जाएगा।’

उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी सहित 12 जवानों का दु:खद निधन हो गया था, जिसमें आगरा से सरन नगर, दयाल बाग निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल थे। वह इस हेलीकॉप्टर के पायलट भी थे। पृथ्वी सिंह के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की जानकारी होने पर मेयर नवीन जैन न केवल बीते शुक्रवार आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ परिजनों से मिलने पहुंचे थे बल्कि उससे पूर्व स्वयं भी उनके निवास पहुंच दिवगंत विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

मेयर नवीन जैन ने बताया कि यह हमारे आगरा शहर के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 2002 में वायु सेना में शामिल हुए आगरा के लाल पृथ्वी सिंह चौहान एक अनुभवी और बहादुर पायलट थे। सूडान में विशेष ट्रेनिंग लेने के बाद पृथ्वी सिंह के गिनती वायु सेना के जांबाज लड़ाकू पायलट में होती थी। ऐसे बहादुर और वीर जवान पृथ्वी सिंह का हेलीकॉप्टर हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। इस घटना से पूरा आगरा शहर गमनीम है।

मेयर नवीन जैन ने कहा कि ‘ऐसे वीर जवान विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को मैं नमन करता हूं। उन्होंने अपने मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए संपूर्ण जीवन बलिदान किया है। आगरा शहर से उनकी यादें जुड़ी हैं। इसलिए मैं घोषणा करता हूँ कि उनका निवास स्थान सरन नगर जल्द ही विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए जल्द ही नगर निगम बोर्ड में एक प्रस्ताव लाया जाएगा जिसे पारित किया जाएगा।’

Related Articles