Home » पीस पार्टी की संपूर्ण स्वराज यात्रा पहुंची आगरा, डा.अय्यूब ने जमकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पीस पार्टी की संपूर्ण स्वराज यात्रा पहुंची आगरा, डा.अय्यूब ने जमकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

by admin
Sampoorna Swaraj Yatra of Peace Party reached Agra, Dr. Ayub fiercely targeted the BJP government

आगरा। संपूर्ण स्वराज यात्रा लेकर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब आगरा जनपद पहुंचे। जनपद आगमन पर पीस पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. जहांगीर अल्वी ने कार्यकर्ताओं संग उनका स्वागत किया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर अय्यूब ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं संग पार्टी की चुनावी रणनीति साझा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीस पार्टी की संपूर्ण स्वराज यात्रा कई शहरों से होकर आज आगरा में है, और सभी जगह मुझे ढेर सारा प्यार मिला । प्रदेश की जनता ने भाजपा, सपा व बसपा के शासन को देख लिया और त्रस्त हुई है। इसलिए इस बार जनता ने पीस पार्टी को बहुमत दिलाने का मन बनाया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि कासगंज में युवक ही हत्या इंसानियत का खून है। ऐसी घटनाएं भाजपा शासन में बढ़ी हैं।

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अय्यूब ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। भाजपा सरकार लोगों को आपस में लड़ाने एवं नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। ऐसी सरकार को 2022 में उखाड़ फेंक देना चाहिए।

Related Articles