आगरा। आगरा मंडल में बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या। नारियल की रस्सी से हाथ पैर बांधकर सिर पर चढ़ाया ट्रैक्टर।
मथुरा में देर रात वारदात
आगरा मंडल के मथुरा में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। गांव बिरर्जापुर निवासी 60 साल के दुर्गा प्रसाद थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नवादा में भक्ति कंक्रीट उद्योग में चौकीदार थे। यह फैक्ट्री मालिक ऊषा पत्नी नेत्रपाल की बताई जा रही है। वह आनंद वन में रहती हैं।
शनिवार सुबह लगा पता
पुलिस के अनुसार, उनके दो ट्रैक्टर फैक्ट्री के अंदर खड़े थे। दुर्गाप्रसाद भी फैक्ट्री में थे। जब शनिवार सुबह मजदूर घनश्याम और प्रताप पहुंचे तो खून से लथपथ दुर्गाप्रसाद का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

सीओ फोर्स के साथ पहुंचे
दुर्गाप्रसाद का सिर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबा था। उनके हाथ और पैर बंधे थे। वह कंबल में लिपटे थे। ये देख मजदूरों की चीख निकल गई। उन्होंने मालिक के भाई और फैक्ट्री की देखरेखे करने वाले ओमप्रकाश को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान और हाईवे थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।