Home » नगर निगम की एलईडी स्क्रीन पर रामायण का हुआ प्रसारण, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

नगर निगम की एलईडी स्क्रीन पर रामायण का हुआ प्रसारण, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

by pawan sharma

Agra. आगरा के खेरिया मोड़ चौराहे पर बने सेल्फी पॉइंट पर नगर निगम आगरा की ओर से एलईडी स्क्रीन लगी हुई है। इस एलइडी स्क्रीन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा था। एलईडी स्क्रीन पर रामायण की स्क्रीनिंग देख यहां से गुजरने वाले लोग रामायण देखने के लिए खड़े हो गए। देखते ही देखते चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

आपकों बताते चले कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उसको लेकर शहर भर में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। इस माहौल के बीच आगरा नगर निगम की ओर से शहर भर में लगी आगरा नगर निगम की एलईडी स्क्रीन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। यह प्रसारण 22 जनवरी तक किया जाएगा।

सोमवार शाम को जैसे ही एलईडी स्क्रिन पर रामायण का प्रसारण हुआ तो चौराहे से गुजरने वाले लोग उसे देखने के लिए रूक गए। लोगों ने कहा कि चौराहों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर धार्मिक चीजों के चलने से वातावरण भी धार्मिक हो जाता है। निगम का यह प्रयास अच्छा है।

Related Articles

Leave a Comment