Home » राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन, ताजगंज मोक्षधाम में होगा अंतिम संस्कार

राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन, ताजगंज मोक्षधाम में होगा अंतिम संस्कार

by admin

Agra.भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का दिल्ली में आज सुबह तड़के निधन हो गया। राज्य सभा सांसद हरद्वार दुबे एक लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे बीमारी के चलते ही उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह तड़के इलाज के दौरान उनके निधन की खबर आई। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गयी।

ताजगंज मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार

राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन की सूचना प्रातः 5:50 बजे मिली। उनका निधन दिल्ली में प्रातः 4.30 बजे हुआ है। वहां से उनका पार्थिव शरीर आगरा के लिए लाया जा रहा है। भारी संख्या में निज निवास पर राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार ताजगंज मोक्षधाम पर शाम 5:00 बजे होगा।

डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना

सूत्रों की माने तो राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आगरा आ सकते हैं। अभी उनका ऑफिशियल कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन सूत्रों की मानें तो उनका आना लगभग तय है।

आगरा में जनसंघ और भाजपा की जड़ें जमाने का श्रेय हरद्वार दुबे को ही दिया जाता है। उन्होंने जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया और प्रयास भी किया। जनसंघ को मजबूत करने भाजपा को मजबूत करने में जिन पांच पांडवों का नाम लिया जाता है उनमें से हरद्वार दुबे एक थे।

आपको बता दें कि हरद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को हुसैनाबाद, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में काम किया। उनका विवाह प्रोफेसर कमला पांडे से हुआ। वे भी कई वर्ष से अस्वस्थ चल रही हैं। अजंता कॉलोनी, धौलपुर हाउस, आगरा में उनका स्थाई आवास है।

हरद्वार दुबे का राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा। उन्होंने 1989 में आगरा छावनी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल को हराया था। 1991 में फिर से विधायक बने और कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 2005 में खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। 2011 में आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद सीट से चुनाव हार गए। 2013 में भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाए गए। 26 नवम्बर 2020 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

Related Articles

Leave a Comment