Home » कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आगरा आ सकते हैं राहुल-प्रियंका गांधी, जाने कब

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आगरा आ सकते हैं राहुल-प्रियंका गांधी, जाने कब

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए आगरा शहर सुरक्षित लोकसभा से प्रीता हरित और फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर पूरा दमखम लगाए हुए है। मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर रहे है। राजब्बर के आने से जहाँ फतेहपुर सीकरी पर त्रिकोणीय चुनाव हो गया है तो आगरा शहर से प्रीता हरित भी भाजपा प्रत्याशी को पूरी तरह से टक्कर देने में लगी हुई है। ऐसे में प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिराव सिंधिया की मांग होने लगी है।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर देश भर में लोकसभा की कमान संभाले हुए है तो प्रियंका गांधी ने यूपी की बगडोर संभाली है जिसके कारण विपक्ष की नींद उड़ी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के मानना है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी रैली या रोड शो होता है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बढेगा ही वहीं विपक्ष के खेमे में भी हलचल मची रहेगी। कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को भीम नगरी आयोजन का निमंत्रण भी देकर आ चुके हैं जिससे उनका एक दौरा शहर में लग सके।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से चुनावी रैली या रोड शो के लिए वार्ता हुई है। 13, 14 या 15 अप्रैल में से एक दिन शीर्ष नेतृत्व के चुनाव प्रचार के लिए मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Comment