आगरा। आज से लगभग दो साल पहले आगरा भ्रमण के लिए आईं आस्ट्रेलियन छोरी की आगरा के एक छोरे से मुलाकात हुई। मुलाकात बातों में बदली और फिर दोनो का प्यार परवान चढ़ गया। इस प्यार को वो अपने मुकाम पर भी ले गए और आज से 6 महीने पहले दोनों ने मुश्लिम लॉ के हिसाब से निक़ाह भी किया। अब यह प्रेमी जोड़ा विदेश जाकर साथ रहना चाहता है लेकिन सरकारी नियम इन दोनों के ऑस्ट्रेलिया जाने और साथ रहने के बीच दीवार बन गया है। यह प्रेमी युगल लगातार जिला मुख्यालय में अपनी शादी को पंजीकृत कराने के लिए चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक इस प्रेमी जोड़े की शादी रजिस्टर्ड नही हो पाई है। सरकारी नियम के अनुसार तमाम डाक्यूमेंट्स के साथ रजिस्टर्ड शादी में 90 दिन का समय चाहिए। इस प्रेमी युगल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।
जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे जमाम ने बताया कि वो अकबर इंटरनेशनल शोरूम पर सेल्समैन का कार्य करते है।
दो साल पहले आस्ट्रेलियन ग्रुप आया था उस समय इनसे मुलाकात हुई। दो साल से हम लोग रिलेशनशिप में थे इसलिए 6 महीने पहले अपने प्यार को हम लोगों ने नाम दिया और मुश्लिम लॉ के हिसाब से निक़ाह कर लिया। हम अब
ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते है। इसलिए शादी को रजिस्टर्ड कराना है लेकिन सरकारी नियम बीच में आ रहे है। रजिस्ट्रेशन के लिए तमाम फॉर्मेलिटीज कर रहे है और 90 दिन का प्रोविशन मांग रहे है। इधर पत्नी का टूरिस्ट वीजा भी खत्म हो रहा है जिससे फिर शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कते आ सकती है। इसलिए दोनो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है।
फिलहाल शादी के बाद इस प्रेमी जोड़े ने जो साथ रहने के सपने देखे थे वो अब सरकारी नियमो के आगे चकनाचूर होते हुए नजर आ रहे हैं।