Home » प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का मनाया जन्मदिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का मनाया जन्मदिन

by admin
Progressive Samajwadi Party celebrates the birthday of National General Secretary Aditya Yadav

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली के निर्देश पर आज छावनी विधानसभा महासचिव मुन्ना खान के नेतृत्व में ईदगाह प्रमुख कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय महासचिव ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों को फल व सेनेटाइज़ मास्क बाँटे। छावनी टीम ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।

सभी कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुबीन खान ने कहा कि आज हमारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन की खुशी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाइज़र व फल वितरण किए। उनके लम्बी उम्र की दुआ की।

छावनी विधानसभा प्रमुख महासचिव मुन्ना खान ने कहा कि हमारे नेता जमीनी नेता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आम जनता के बीच मे बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से अमरजोत सिंह साहनी महानगर अध्यक्ष युवजनसभा, जुबेर खान मीडिया प्रभारी, जावेद खान सचिव छावनी विधानसभा, पवन, चन्द्रपाल सिंह, रवि यादव, सादिक उस्मानी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles