Home » आगरा पहुंची प्रियंका गांधी, खेरागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कर रहीं रोड शो, टूटी भीड़

आगरा पहुंची प्रियंका गांधी, खेरागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कर रहीं रोड शो, टूटी भीड़

by admin
Priyanka Gandhi reached Agra, road show in support of Kheragarh Congress candidate, broken crowd

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस की आगरा की जमीन पर अपना अस्तित्व जमाने की कोशिश कर रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार के पक्ष में वोटों की अपील करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा पहुंची। प्रियंका गांधी पूर्व फौजी रामनाथ सिंह सिकरवार के साथ रोड शो कर रही हैं। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में जनता और कार्यकर्ता जोश से भरपूर दिखे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को आगरा पहुंची हैं। आगरा में वह प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर रही है। पूर्व फौजी रामनाथ सिंह सिकरवार के समर्थन में वोटों की अपील के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा पर भी निशाना साधती हुई नजर आ रही हैं।

इस रोड शो के जरिए प्रियंका गांधी आगरा की जमीन पर कांग्रेस को अस्तित्व दिलाने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

Related Articles