Home » जमीनी विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, लाठी डंडे से पीटा, पुलिस ने नहीं ली तहरीर

जमीनी विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, लाठी डंडे से पीटा, पुलिस ने नहीं ली तहरीर

by pawan sharma

Agra. जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने गर्भवती महिला पर हमला बोला दिया। घर में घुसकर गर्भवती महिला के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। छोटे देवर और नंद बचाने आए तो उन्हें भी नहीं बख्शा। इतना ही नहीं गर्भवती महिला के गिर जाने पर उसकी पेट पर लात भी मार दी जिससे उसके बच्चे को खतरा हो गया। पीड़ित महिला इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल पहुंची। पीड़िता का आरोप की पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली।

पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा से जुड़ा हुआ है। पीड़िता अपने परिवार के साथ यहां पर रहती है और पति बाहर काम करता है। परिवार के लोगों से ही जमीन का विवाद चल रहा है। खेत पर देवर काम कर रहे थे। तभी पारिवारिक जुनून ने उनके साथ झगड़ा कर दिया। मारपीट की मामला शांत हो जाने पर दोबारा दबंग पक्ष ने घर पर हमला बोल दिया। घर पर वह अकेली थी। अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की गई। चार महीने से गर्भवती है यह जानते हुए भी उसके पेट पर लात मारी गई। छोटे देवर को भी नहीं बख्शा। नंद के साथ भी जमकर अभद्रता और मारपीट की गई।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने उनके पति और पारिवारिक जनों को ही बैठा लिया। वहीं दबंगों ने भी उनके खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। जिसे पुलिस ने स्वीकार करते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो वह अब इलाज के लिए जिला अस्पताल आई है। उसके पेट में दर्द है और बच्चे के लिए भी खतरा बना हुआ है। इसलिए वह अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल आई है।

Related Articles

Leave a Comment