Home » प्रतिभा जिंदल को बनाया गया पीएम जनकल्याण योजना विभाग का प्रदेश मंत्री

प्रतिभा जिंदल को बनाया गया पीएम जनकल्याण योजना विभाग का प्रदेश मंत्री

by admin

आगरा। महानगर की उत्कृष्ट समाजसेविका प्रतिभा जिंदल को प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान का प्रदेश मंत्री (महिला प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया है। यह दायित्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष रेनू रॉय, उपाध्यक्ष आशीष राॅय व समस्त कार्यकारिणी द्वारा दिया गया है। उनसे अपेक्षा की है कि वे इस पद का बखूबी से निर्वहन करते हुए प्रदेश में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगी। जल्द ही उनके बैनर संख्या 45 के तत्वाधान में एक सुविधा केन्द्र का भी आरम्भ किया जायेगा जहां से सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

बता दें कि प्रतिभा जिन्दल वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष हैं व निरन्तर समाज सेवा कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही वे कई सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं से सम्बद्ध हैं। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कई पत्र, पत्रिकाओं का सम्पादन के साथ साथ हाल ही में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार नामक एक पुस्तक भी लिखी है।जिसका विमोचन विजय कौशल जी महाराज ने किया है।

Related Articles