Home » भाजपा को छोड़ प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य के साथ कई नेताओं ने थामा सपा का दामन, देखें सूची

भाजपा को छोड़ प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य के साथ कई नेताओं ने थामा सपा का दामन, देखें सूची

by admin
Pradhan to BJP, BDC, Zilla Panchayat member along with many leaders joined SP, see list

आगरा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कसरतें करना शुरू कर दिया है। रविवार को सपा के जिला कार्यालय पर पाल, बघेल, धनगर समाज का ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले भर के पाल बघेल और धनगर समाज से जुड़े सपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आए बघेल समाज के प्रधान, बीडीसी, जिलापंचायत सदस्य और वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 41 भाजपाइयों ने सपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल रहे।

ज़िला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने मंच से माइक संभालते ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र की 7 वर्ष की सरकार और प्रदेश की 4 वर्ष की सरकार में बघेल समाज का सिर्फ शोषण हुआ है। हिंदुत्व के नाम पर सिर्फ समाज का बोर्ड लेने का काम हुआ लेकिन ना ही सम्मान मिला और ना ही समाज का उत्पीड़न व अत्याचार रुके। भाजपा ने हिंदुत्व के नाम पर इस भोले भाले समाज को वोट के लिए इस्तेमाल करके आज पीछे कर दिया है। समाज के लोगों का अगर शोषण किया गया तो समाजवादी पार्टी ईंट से ईंट बजाने का कार्य करेगी।

जिला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने समाज को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सपा बघेल समाज के लिए जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागेदारी के तौर पर सम्मान देने का काम करेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने सपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के लोगों से भी सपा पार्टी को मजबूत करने और 2022 में सपा की सरकार बनाने का आव्हान किया।

Pradhan to BJP, BDC, Zilla Panchayat member along with many leaders joined SP, see list

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजपाल यादव, राजकुमार राठौर, नाहर सिंह यादव, पूरन सिंह बघेल, सत्येंद्र बघेल, मुकेश बघेल, राजेश बघेल, संतोष पाल, अरविंद यादव, मंजेश यादव, विनय यादव, अनुज पाठक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य लोगों की सूची-

1 पूरन सिंह बघेल नि. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
2 ईश्वर पाल पूर्व बीडीसी
3 संजय पाल पूर्व बीडीसी
4 शिवनाथ पूर्व प्रधान
5 अशोक पूर्व बीडीसी
6 जगबीर सिंह बीडीसी
7 खुशीराम पूर्व बीडीसी
8 रामबरन सिंह नेताजी
9 मवासी राम नेता जी बीडीसी
10 कालीचरण पूर्व बीडीसी
11 जगदीश बीडीसी
12 हाकिम सिंह बघेल पूर्व प्रधान
13 मुकेश बघेल पूर्व बीडीसी
14 राजेंद्र फौजी
15 जितेंद्र बघेल बीडीसी
16 बाबूराम बघेल बीडीसी
17 सूबेदार बघेल प्रधान
18 राहुल पूर्व प्रधान
19 संदीप बीडीसी
20 भंवर सिंह माहौर
21 विक्रम सिंह बघेल नेताजी
22 रामपति बघेल
23 हीरा सिंह बघेल
24 राजपाल बघेल
25 कप्तान सिंह पूर्व प्रधान
26 महावीर सिंह बघेल पूर्व प्रधान
27 राम प्रकाश बघेल पूर्व प्रधान
28 रामगोपाल नेताजी शाही पुरा
29 वीरभान सिंह स्याही पुरा
30 चरण सिंह बघेल काकड़ खेड़ा
31 सोबरन सिंह काकड़ खेड़ा
32 राजेंद्र फौजी
33 अमृतपाल बीडीसी
34 बेताल सिंह फौजी चौबे का पुरा
35 बनवारी लाल पूर्व प्रधान प्रत्याशी
36 जयचंद बघेल पूर्व बीडीसी
37 नारायण सिंह बघेल पूर्व प्रधान प्रत्यासी
38 विपन बघेल पूर्व प्रधान प्रत्याशी
39 सतीश चंद पूर्व बीबीसी
40 जगतसिंहपुर बीडीसी
41 नीरज सिंह

Related Articles