Home » प्रभु दयाल कठेरिया के भाजपा से बगावती सुर, आप पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पुत्र अरुनकांत कठेरिया

प्रभु दयाल कठेरिया के भाजपा से बगावती सुर, आप पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पुत्र अरुनकांत कठेरिया

by admin
Prabhu Dayal Katheria's rebellion against BJP, son Arunkant Katheria will contest from AAP party

आगरा जनपद की राजनीति में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है। भाजपा से तीन बार सांसद रहे प्रभुदयाल कठेरिया ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और अपने बेटे अरुनकान्त कठेरिया को आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़वा रहे हैं।

आपको बता दें प्रभुदयाल कठेरिया भाजपा के पुराने नेता रहे हैं। वह तीन बार के सांसद भी रह चुके है। सोमवार को प्रभुदयाल कठेरिया अपने बेटे अरुनकान्त कठेरिया को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां पर अरुनकान्त ने आम आदमी पार्टी की तरफ ग्रामीण विधानसभा से नामांकन किया। वहीँ कठेरिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि लगातार भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग रहा है। विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, और अब फिर 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी से टिकट के लिए आवेदन करता रहा हूं, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। पार्टी के पदाधिकारी कोई बात नहीं करना चाहते है। जिसके कारण आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। कठेरिया वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति और राष्ट्रीय परिषद के पदों पर थे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अब सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सिंह के द्वारा कठेरिया के घर पर उनको पुत्र को सदस्यता दिलवाई गई।

आपको बता दे कि भाजपा ने ग्रामीण विधानसभा से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व भाजपा की उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्या को मैदान में उतारा है। वहीं चुनाव में वह अपने बेटे का साथ देंगे या फिर पार्टी का इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि यह आने वाला समय बतायेगा।

Related Articles