Home » पुलिस और प्रशासन की टीम ने तीन प्लांट्स पर की छापेमार कार्रवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद

पुलिस और प्रशासन की टीम ने तीन प्लांट्स पर की छापेमार कार्रवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद

by admin
Police and administration team raided three plants, recovered oxygen cylinders

थाना खंदौली क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की टीम ने तीन प्लांट्स पर छापेमार कार्रवाई की और कांच का सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों को सप्लाई हो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए वहीं ऑक्सीजन प्लांटो पर कई विभागों के अधिकारी मुस्तैद किए गए हैं जिनकी निगरानी में शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

आगरा जलेसर मार्ग पर नाऊ की सराय गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्यवाही की और तीन प्लांटों में की गई इस छापेमार कार्यवाही के दौरान कांच का सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों को मिलने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए। सिटी मजिस्ट्रेट से मिली जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन प्लांटो पर कई विभागों के अधिकारी मुस्तैद किए गए हैं जिनकी निगरानी में शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

दरअसल डीएम द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति औद्योगिक इकाइयों में करने‌ पर रोक लगा दी गई है जिसके चलते ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए सप्लाई किए जाने हैं। प्रशासन के आदेश की अनदेखी करते हुए इन सिलेंडर्स की आपूर्ति औद्योगिक इकाइयों में की जा रही है जिसके चलते यह बड़ी कार्यवाही की गई। जानकारी के मुताबिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में कांच का सामान बनाने वाली कई अवैध फैक्ट्रियां संचालित की जा रही है। इस छापेमार कार्यवाही के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles