Home » नेपाल में विमान क्रैश, मलबा मिला, 14 शव निकाले

नेपाल में विमान क्रैश, मलबा मिला, 14 शव निकाले

by admin
Plane crashes in Nepal, debris found, 14 bodies removed

नई​ दिल्ली (30 May 2022)। नेपाल की तारा एयरलाइंस के विमान के क्रैश होने की पुष्टि। सोमवार सुबह मिला मलबा, 14 शव निकाले। पुलिस अवशेष कर रही इकट्ठा।

नेपाल की तारा एयरलाइंस के विमान के क्रैश होने की आज पुष्टि हो गई। आर्मी की सर्च टीम को मुस्तांग के सैनोसवेयर इलाके की पहाड़ी पर मलबा मिला है। मलबे से 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि विमान में चार भारतीय समेत 22 लोग सवार थे। इनमें तीन क्र मेंबर भी थे। जो भारतीय सवार थे, वे महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के हैं।

नेपाल में भारतीय दूतावास का कहना है कि ठाणे के अशोक त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी, बेटा धनुष और बेटी रितिका त्रिपाठी भी यात्रा कर रही थीं। सभी नेपाल के पोखरा स्थित एक मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। एयरक्राफ्ट ने रविवार सुबह 9:55 पर पोखरा से उड़ान भरी थी। लेकिन 10:20 के बाद एयर ट्रेफिक कंट्रोलर से इसका संपर्क टूट गया था।#nepalnews

सेना ने साझा की तस्वीर
नेपाल सेना ने विमान दुर्घटना स्थल मस्टैंग में थसांग-2 के सैनोसवेयर की तस्वीर साझा की है। इससे पहले नेपाल पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारी ने बताया, “यात्रियों के कुछ शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।”

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles