Home » पुलिस की दबिश से दहशत में आये आलू किसान ने हाईटेंशन पोल पर चढ़कर की आत्महत्या

पुलिस की दबिश से दहशत में आये आलू किसान ने हाईटेंशन पोल पर चढ़कर की आत्महत्या

by admin

आगरा। गांव खेरिया में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब पुलिस की दबिश से दहशत में आये आलू व्यापारी ने गांव के बाहर ही हाईटेंशन लाइन के पोल पर आआत्महत्या कर ली। आलू व्यापारी के शव को हाईटेंशन लाइन पर लटका देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और भारी संख्या में लोग घटना स्थल पहुँच गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खंदौली थाने का घेराव किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। शव को हाईटेंशन के पोल से नीचे उतारा और कानूनी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि खेरिया गांव निवासी चरण सिंह आलू की खेती और व्यापार करता था। उसका चंदौसी के किसी व्यापारी के साथ रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। चंदाैसी के व्यापारी ने उसके खिलाफ वहां पर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मामले में मंगलवार की रात को चंदौसी पुलिस ने खंदौली थाने की पुलिस को साथ लेकर चरण सिंह के घर दबिश दी लेकिन चरण सिंह नहीं मिला। चरण सिंह के न मिलने पर पुलिस उसके दो भाइयों राजपाल और राजेंद्र को पकड़कर ले गयी थी।

इस घटना पर चरण सिंह से फोन पर संपर्क किया। स्वजन का कहना है कि चरण सिंह का कहना था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है और बुधवार की सुबह उसका शव हाईटेंशन लाइन के पोल से साफी के फंदे से लटका हुआ मिला।

आलू किसान की खुदकुशी की जानकारी होने पर किसान मौके पर जुट गए। इसके बाद उन्होंने खंदौली थाने का घेराव कर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि मुकदमा चरण सिंह के खिलाफ दर्ज था। पुलिस उसके भाइयों को क्यों पकड़कर ले गयी। आलू व्यापारी के खुदकुशी की जानकारी होने पर चंदौसी पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों भाइयों को छोड़ दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद से मृतक आलू व्यापारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की दबिश से ही चरण सिंह दहशत में आया था और उसी के बाद उसने यह कदम उठाया है।

Related Articles