आगरा के एत्मादपुर में महिला सिपाही से रात में मिलने आये दरोगा की परिजनों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दरोगा को पीटते हुए सिपाही के परिजन उसे थाने तक ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मामला थाना एत्मादपुर क्षेत्र का है जहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर किराए पर रहने वाली एक महिला पुलिसकर्मी से आगरा शहर में तैनात दरोगा करवाचौथ की रात पर मिलने पहुंच गया। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही के साथ रहने वाली बहन ने दोनों को रंगरेलियां मनाते देख लिया। फिर क्या था परिजनों ने दरोगा को मौके पर ही पकड़ सिपाही के भाई, पिता और बहन ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
सिपाही का भाई और बहन दोनों उसे पीटते हुए आने तक ले गए। तभी इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दरोगा पुनीत कुमार आगरा कोतवाली में तैनात है और महिला सिपाही थाना एत्मादपुर में।
जानकारी के अनुसार दरोगा और महिला सिपाही के प्रेम संबंध थे। अक्सर वह महिला सिपाही से मिलने आया करता था लेकिन सिपाही के परिजनों को यह रिश्ता नागवार गुजर रहा था। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और अभी तक थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।