Home » सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने मनाया हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने मनाया हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस

by admin
On the call of SP National President Akhilesh Yadav, SPs celebrated Hathras's daughter's memory day

Agra. भाजपा सरकार में आधी आबादी कितनी सुरक्षित है और भाजपा के आधी आबादी के प्रति किए गए वायदे कितने पूरे हुए हैं, इसकी पोल खोलने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में 30 नवंबर को हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया। सपा जिला कार्यालय फतेहाबाद रोड पर सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार और सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व में हाथरस की बेटी को याद किया गया और उसका स्मृति दिवस मनाया गया। सभी ने मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि भी दी।

हर महीने की 30 तारीख को सपा मनाएगी हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस:-

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि सपा कार्यकर्ता हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने और उसके शव के साथ पुलिस द्वारा किए गए कृत्य को याद दिलाने के लिए हर महीने की 30 तारीख को स्मृति दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान सपाई आम जनमानस को भाजपा की आधी आबादी के प्रति उसकी नाकामी वायदा खिलाफी और हाथरस की बेटी के साथ हुए कृत्य से रूबरू कराएंगे।

14 सितंबर को हुई थी दर्दनाक घटना:-

सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना था कि यूपी के हाथरस में पिछले वर्ष 14 सितंबर को चंदपा थाना के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती से गांव के कुछ युवकों ने बलात्कार कर जान से मारने का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग में मौत हो गई। हालांकि पीड़िता की मौत से पहले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मृतका के शव को पुलिस ने परिजनों से छिपाकर चुपचाप रात में अंतिम संस्कार कर दिया था। इस घटना से आज भी लोगों में आक्रोश है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर आज हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाया गया है और यह हर महीने मनाया जाएगा, जिससे आम जनमानस को हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध और पुलिसकर्मियों द्वारा किये गए कृत्य से रूबरू कराया जा सके।

अन्य दल मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए दे साथ:-

सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना था कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा जो कृत्य किया गया, उसने पूरे देश को शर्मसार ही कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा सीना ताने खड़े हुई है। भाजपा को मृतका के परिजनों से कोई सरोकार नहीं है इसीलिए तो आज तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों के नेताओं, पदाधिकारियों व जनता से अपील की है कि रेपकांड की मृतका को न्याय दिलाने के लिए पूरी जनता एक साथ आए। सरकार ने जिस अभद्रता से 30 सितंबर को दुष्कर्म पीड़िता के शव को जलाने का कुकृत्य किया था, उसकी याद दिलाएं। हर महीने की 30 तारीख को हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाएं।

Related Articles